विधानसभा सत्र के दौरान देहरादून में रहेंगे रूट डायवर्ट

देहरादून:- उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से यानी 29 नवबंर से शुरू होने जा रही, जिसको मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके तहत रिस्पना की ओर से कोई भी भारी वाहन हरिद्वार की तरफ नहीं जा सकेगा। न ही इस रूट से आएगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर दूधली रूट को इस्तेमाल किया जा सकता है।

विधानसभा सत्र के दौरान देहरादून में रहेंगे रूट डायवर्ट

विधानसभा सत्र के दौरान देहरादून में रहेंगे रूट डायवर्ट


पांच जगह रहेंगे बैरियर

इसके साथ ही विधानसभा की ओर आने वाले अन्य वाहनों के लिए भी रूट डायवर्ट किया गया है। पुलिस ने पांच जगह पर बैरियर की व्यवस्था भी की है। देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

प्रगति विहार बैरियर, शास्त्रीनगर बैरियर, बाईपास रोड बैरियर, डिफेंस कॉलोनी बैरियर, विधानसभा तिराहा।

रूट डायवर्ट :-

  1. सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  2. देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चौक से पुलिया नंबर छह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  3. धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर मार्ग होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा।
  4. मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड और लाडपुर-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग-आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजे जाएंगे।
  5. मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से छह नंबर पुलिया से नेहरू कॉलोनी, आराघर, ईसी रोड होते हुए देहरादून भेजे जाएंगे।
  6. प्रत्येक संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से शुरू होगा और इनमें आने वाले वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किए जाएंगे।
  7. जुलूस के बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर आने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours