उत्तर प्रदेश

गभाना के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को चाकू मारा, 400 रुपये मांगने पर स्कूटी सवारों ने किया हमला, एक आरोपी पुलिस के हवाले

गभाना के गांव भुकरावली में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन ने ईंधन देने के बाद स्कूटी सवारों से 400 रुपये मांगे तो उन्होंने चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। घायल सेल्समैन को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। भुकरावली पर जीटी रोड सहारे प्रज्जवल फिलिंग सेंटर पेट्रोल पंप है। 1 सितंबर दोपहर स्कूटी सवार दो युवकों ने पंप पर 400 रुपये का पेट्रोल डलवा लिया। सेल्समैन उमेश कुमार निवासी चूहरपुर ने रुपये मांगे तो दोनों युवक झगड़ा करने लगे।

चाकू से सेल्समैन के सीने व पेट में दो बार प्रहार कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर अन्य कर्मी व ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को आता देख एक युवक स्कूटी लेकर भाग गया, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई करते हुए थाना पुलिस को सौंप दिया। घायल सेल्समैन को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुधीर पुत्र धर्मवीर निवासी इमलानी थाना हरदुआगंज बताया है, भागे हुए साथी का नाम विवेक निवासी भागीरथ विहार, शाहदरा (दिल्ली) बताया है। पंप मालिक दशरथ सिंह निवासी प्रतिभा कालोनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर भागे हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago