पोलो खेलते हुए हुई संजय कपूर की मौत, मधुमक्खी निगलने से आया दिल का दौरा

करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ा; मधुमक्खी बनी कारण!

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया। 57 वर्षीय संजय कपूर पोलो खेलते समय मैदान पर अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। शुरुआती रिपोर्ट्स में मौत की वजह दिल का दौरा बताई गई, लेकिन अब एक चौंकाने वाला कारण सामने आया है।

घटना के बाद रात में करीना कपूर, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा करिश्मा कपूर के घर पहुंचकर शोक जताने पहुंचे।

मधुमक्खी बनी मौत का कारण?

जानकारी के मुताबिक, संजय कपूर लंदन के ग्लैंड्स गार्ड्स पोलो क्लब में घोड़े पर सवार होकर पोलो खेल रहे थे। इसी दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिसे उन्होंने अनजाने में निगल लिया। मधुमक्खी उनके गले में फंस गई, जिससे तेज जलन और बेचैनी होने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी घबराहट और सांस की दिक्कत के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया, जो जानलेवा साबित हुआ।

लेखक और बिज़नेस पर्सन सुहेल सेठ ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा खेल के दौरान ही हुआ और ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था।

निधन से पहले किया था दुखद पोस्ट

अपनी मृत्यु से कुछ ही घंटे पहले संजय कपूर सोशल मीडिया पर सक्रिय थे। उन्होंने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर पोस्ट कर संवेदना व्यक्त की थी।
उन्होंने लिखा था:

“अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दें।”

संजय कपूर का यूं अचानक जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि उन सभी के लिए बड़ा झटका है जो उन्हें निजी या सार्वजनिक रूप से जानते थे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours