दिवंगत पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल, मूसेवाला की माता चरण कौर अगले महीने एक बच्चे को जन्म देने वाली है। इस बात की पुष्टि दिवंगत सिंगर के चाचा चमकौर सिद्धू ने की है। सूत्रों अनुसार मां चरण कौर आई.वी.एफ. के माध्यम से गर्भवती हुई है। इसी कारण वह पिछले कई महीने से नजर नहीं आ रही थी और ना ही बेटे के फैंस से मिलती थी। वहीं चाचा का कहना है कि हम भगवान के शुक्रगुजार है कि हमारे घर में जल्द नई खुशियां दस्तक देने वाली है।
बता दें कि 29 मई 2022 को विश्व प्रसिद्ध सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की मानसा के पास जवाहरके गांव में अंधाधुंध गोलीबारी कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।



+ There are no comments
Add yours