उत्तराखण्ड

केदारनाथ उपचुनाव की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, 8 एफएसटी और 10 एसएसटी टीमें बनाई गईं

केदारनाथ:-  केदारनाथ उपचुनाव के लिए जिले को 27 सेक्टर और दो जोन में बांटा गया है। सुरक्षा और चेकिंग के लिए वहां पर आठ एफएसटी और 10 एसएसटी का गठन किया गया है। यह जानकारी सोमवार को नोडल अफसर एडीजी एपी अंशुमान ने रुद्रप्रयाग पुलिस के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दी। उन्होंने जिला पुलिस को बॉर्डर क्षेत्रों में सघन चेकिंग और पड़ोसी जिलों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रुद्रप्रयाग पुलिस ने जानकारी दी कि अब तक 210 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इसके अलावा असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही 95 फीसदी लाइसेंसी शस्त्रों को अब तक जमा कराया जा चुका है।

एडीजी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 162 मतदान केंद्र और 173 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने इसके हिसाब से ही सुरक्षा की योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती व आपसी समन्वय भी समय से करने को कहा गया।

ये निर्देश दिए

  • चुनाव के मद्देनजर गश्त और चेकिंग पूरे निर्वाचन क्षेत्र में लगातार की जाए। साथ ही बॉर्डर क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए निकटवर्ती जनपदों से आपसी समन्वय रखा जाए।

  • निर्वाचन के दौरान अपराध व कानून व्यवस्था को नियंत्रित रखा जाए। किसी भी घटना के होने पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए।

  • इंटेलिजेंस को सतर्क करते हुए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। अफवाहों से कानून व्यवस्था को बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

  • प्रत्याशियों की सुरक्षा नियमानुसार सुनिश्चित कराई जाए।

  • निर्वाचन ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को भलि-भांति ब्रीफ कर नियुक्त किया जाए।

  • स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था राजपत्रित अधिकारी की निगरानी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए ।

  • स्ट्रॉन्ग रूम, बैरियर आदि महत्वपूर्ण स्थानों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाए।

  • पर्वतीय जनपद होने के कारण आपदा संभावित क्षेत्रों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर पहले से ही तैयारी रखते हुए एसडीआरएफ के जवानों को निर्देशित किया जाए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago