देहरादून:- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में भी सात दिवसीय राजकीय शोक लागू कर दिया गया है। इस दौरान कोई भी सरकारी मनोरंजन हास्य सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे, साथ ही साथ ऐसे स्थल जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराए जाते हैं। उन स्थलों पर भी सात दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस बाबत सभी जिम्मेदार अफसर को पत्र जारी कर दिया है।



+ There are no comments
Add yours