सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाइवे पर हुआ हादसा, अभिनेता सोनू सूद ने अपडेट दी

अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाइवे पर आज भीषण एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनको चोटें आई हैं। अब उनकी हालत पर अभिनेता सोनू सूद ने जानकारी साझी की है।  सोनू सूद ने पत्नी की हालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि “अब वह ठीक हैं। भगवान की कृपा से बच गई हैं। ओम साई राम।”

जानकारी के मुताबिक, सोनाली सूद का एक्सिडेंट सोमवार देर रात को नागपुर में हुआ था। वो अपनी बहन के बेटे और एक अन्य महिला के साथ कहीं जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक, उनकी कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हालांकि, किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं। घटना एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार के आगे का हिस्सा काफी बुरी तरह डैमेज हुआ है।

सोनाली फिलहाल नागपुर में हैं, जहां वो इस घटना से उबर रही हैं। सोनू सूद घटना की जानकारी मिलते ही सीधे नागपुर पत्नी के पास पहुंच गए हैं। जिसके बाद अब सोनू पत्नी के ही साथ हैं। सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता हाल ही में आई फिल्म ‘फतेह’ में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन भी सोनू ने ही खुद किया था। इस फिल्म की कहानी कोविड-19 महामारी के दौरान वास्तविक जीवन की साइबर क्राइम घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडीज, नसीरुद्दीन शाह, विजय राज और दिव्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours