उत्तर प्रदेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला, ‘हर घर नल योजना’ और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को सपा का योगदान कहा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को नगर में पूर्व प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा के आवास पहुंचकर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर घर नल योजना सपा सरकार की देन है। उस वक्त तेलंगाना सरकार से प्रेरित होकर अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में इस परियोजना की शुरुआत की थी। वहीं, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को भी उन्होंने अपनी सरकार की परिकल्पना करार दिया। कहा एक्सप्रेस-वे पर उछल उछल कर चलना पड़ रहा है। भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

सपा अध्यक्ष अपनी पार्टी के सांसद अजेंद्र राजपूत के बेटे के रिसेप्शन पार्टी में महोबा जा रहे थे। इससे पहले पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चन्द्रवती वर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं से मिले। मौदहा बांध से राठ को पेयजल योजना का जिक्र किया। कहा यह योजना पूरी हो जाती तो राठ सहित रास्ते में पड़ने वाले गांवों को शुद्ध पानी मिलता। कहा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का जहां प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया था, वहां आज कोई निशानी भी नहीं बची। डिफेंस कॉरिडोर के नाम पर सपने दिखाए गए, वहां सुतली बम भी नहीं बनाया जा रहा है। प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी गई है। यहां सबसे ज्यादा पलायन हो रहा है।

बोले, समाजवादी लैपटॉप आज भी चल रहे हैं। किसानों के लिए मंडियां बनवाईं। ललितपुर में कोयले से बिजली बनाने का सबसे बड़ा कारखाना लगवाया। सोलर पॉलिसी सपा सरकार लाई थी। मेडिकल कॉलेज, यूपी 100, एंबुलेंस आदि सपा सरकार की देन हैं। उन्होंने कहा कि अब विकास की रफ्तार थम गई है। इससे पहले उरई रोड नहर बाईपास पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद शमीम खान ने ब्रह्मानंद बांध पेयजल परियोजना पूर्ण कराने से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

सपा मुखिया का स्वागत करने के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजना यादव करीब एक सैकड़ा महिलाओं के साथ आंबेडकर चौराहे पर खड़ीं थीं। दोपहर 3:20 बजे काफिला आंबेडकर चौराहा पहुंचा। काफिले के न रुकने की आशंका पर महिलाएं सड़क पर खड़ीं हो गईं। इसके बाद गाड़ी से उतरे अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से मिले। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चन्द्रवती वर्मा के आवास पर आधा घंटा रुके।

 

AddThis Website Tools
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

बिजली बिल का ‘सरप्राइज’: 125 यूनिट के बाद 126 यूनिट होते ही क्यों बढ़ जाता है बिल?

बिहार सरकार की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली…

8 hours ago

क्रेडिट कार्ड के मकड़जाल में उलझा युवक, कर्ज से तंग आकर दी अपनी जान

सेक्टर-तीन में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने…

9 hours ago

दिल्ली में कचरा प्रबंधन को नया आयाम: ग्रीनवेस्ट से खाद बनाने के लिए लगेंगे प्रोसेसिंग प्लांट

राजधानी दिल्ली में अब हरित कचरे (ग्रीन वेस्ट) के निपटान को लेकर एमसीडी (नगर निगम)…

9 hours ago

फर्जी डेंगू जांच रैकेट पर गिरी गाज: धनबाद में प्राइवेट अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस

बरसात के मौसम में डेंगू के मामलों में संभावित वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग…

11 hours ago

आज पंजाब कैबिनेट की बैठक: लैंड पूलिंग पॉलिसी के भविष्य पर होगा फैसला, 11 मुद्दे अहम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बुधवार सुबह 10 बजे चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास…

12 hours ago

पहाड़ों पर बारिश का तांडव: हिमाचल में 343 सड़कें ठप, 551 ट्रांसफार्मर खराब; अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश जारी है, जिससे…

12 hours ago