राज्य पुष्प ब्रह्मकमल दो सप्ताह पहले ही खिला हेमकुंड साहिब में

इस साल राज्य पुष्प ब्रह्मकमल हेमकुंड साहिब क्षेत्र में दो सप्ताह पहले ही खिल गए हैं। वहीं यह पुष्प अक्सर जुलाई माह के मध्य और अगस्त में खिलते हैं,  लेकिन इस बार यह पुष्प जुलाई माह के पहले ही सप्ताह में ही खिलने शुरू हो गए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में ब्रह्मकमल बहुतायत में खिलते हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के पड़ाव भ्यूंडार गांव निवासी प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने अक्सर इस फूल को जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से ही खिलते देखा है।

वहीं वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर विनय नौटियाल का कहना है कि ब्रह्मकमल को खिलने के लिए कम तापमान चाहिए होता है। जुलाई व अगस्त में बरसात शुरू होने पर उच्च हिमालयी क्षेत्र का तापमान कम होने लगता है। पिछले दिनों हेमकुंड साहिब में अच्छी बर्फबारी हुई। उससे इस फूल को खिलने के लिए पर्याप्त तापमान मिल गया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours