उत्तराखण्ड

एसटीएफ ने देहरादून में बरेली के स्मैक तस्कर को गिरफ्तार, 80 लाख की स्मैक बरामद

देहरादून:-  उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने देहरादून में स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है, आरोपी बरेली का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस को करीब 261 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है।

उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने इस पूरे मामले का खुलासा किया, उन्होंने बताया कि एएनटीएफ को बरेली के स्मैक तस्कर के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद एएनटीएफ की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया और उसे देहरादून के पटेल कोतवाली क्षेत्र के कार्गी ग्रांट मुस्लिम कॉलोनी मार्ग से गिरफ्तार किया।

पैडलरों को सप्लाई करने वाला स्मैक

 पुलिस ने बताया कि तस्कर यूपी के बरेली से स्मैक लाया था, जिसे वो देहरादून के अलग-अलग इलाकों में पैडलरों को सप्लाई करने वाला था। पुलिस की गिरफ्त में आए स्मैक तस्कर का नाम तालिब खान है, जो यूपी के बरेली जिले का रहने वाला है, आरोपी के खिलाफ देहरादून की पटेल नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किय गया है।

कई स्मैक तस्करों को चिन्हित किया गया

एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को काफी समय सूचना मिल रही थी कि बरेली के तस्कर देहरादून में स्मैक की सप्लाई कर रहे है। जिसके बाद टीम ने स्मैक तस्करों को चिन्हित किया, इसी क्रम में बरेली की बड़ा स्मैक तस्कर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के हाथ आया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो बरेली के मजनूपुर गांव का रहने वाला है, जो अपने गांव में स्मैक को खुद तैयार करता है। ये स्मैक वो अपने गांव के गांव मजनुपूर के नाजीम को देने आया था, नाजीम हरिद्वार बाइपास देहरादून में रहता है। पहले भी आरोपी ने अलग माध्यमों से कई बार नाजिम को माल दिया है, इसके अलावा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कई अन्य तस्करों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago