STF को मिली बड़ी कामयाबी, UKSSSC पेपर लीक मामले में अभी तक की 21वीं गिरफ्तारी

UKSSSC पेपर लीक मामले में उत्तराखंड STF ने अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले एक और आरोपी चंदन सिंह को गिरफ्तार किया है, चंदन सिंह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश नकल माफियाओं के बीच गठजोड़ करने की अहम कड़ी है, एसटीएफ उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा पेपर लीक मामले में अभी तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एनजीओ संचालक और करोड़पति व्यापारी चंदन सिंह मनराल को गिरफ्तार किया है, इससे पहले अभियुक्त से सबूतों के आधार पर एसटीएफ ने पूछताछ की, जिसके बाद और उत्तर प्रदेश के नकल माफियाओं से गठजोड़ करने वाली अहम कड़ी और करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले चंदन सिंह को गिरफ्तारी किया गया, चंदन सिंह मनराल (63 वर्ष) लखनपुर रामनगर का निवासी है।

यह भी पढ़ें:- https://parvatsankalpnews.com/rain-wreaks-havoc-4-dead-13-people-missing-in-the-state-so-far-rescue-operation-underway/  

उत्तर प्रदेश (UP)  के नकल माफिया के तार रामनगर में जुड़े होने के चलते पूर्व में गिरफ्तार कुछ अभियुक्त और नकल करने वाले छात्रों से गहन से पूछताछ में अहम साक्ष्य मिले थे, इसके आधार पर चंदन सिंह मनराल से एसटीएफ की इंटेरोगेशन टीम ने लंबी पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया, अभियुक्त चंदन सिंह मनराल ने कुछ छात्रों को टेंपो ट्रैवलर में लेकर परीक्षा के पहले एक रात प्रश्न पत्र और उत्तर याद करवाए थे और वापस धामपुर से सेंटर पर छोड़ा था।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours