तेज धूप ने बढ़ाई उमस, राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन पर मौसम की भविष्यवाणी सुखद

दो दिन बाद शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर प्रदेश का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 29 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। आमतौर पर जनवरी में प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी-बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड रहती है। लेकिन, बीते कुछ वर्षों से मौसम के बदले पैटर्न के चलते आसमान साफ होने से राहत मिल रही है।ऐसे में इस बार भी जनवरी के आखिरी दिनों तक मौसम साफ होने से ठंड से राहत मिलेगी। इसका सीधा लाभ उत्तराखंड आने वाले देशभर के खिलाड़ियों को मिलेगा। वहीं, शनिवार की बात करें तो प्रदेशभर में मौसम साफ रहने से दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री इजाफे के साथ 24.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 7.3 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल आज (रविवार) भी रहने के आसार हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours