सुनीता विलियम्स और उनकी टीम की 9 महीने बाद पृथ्वी पर वापसी, देखिए लैंडिंग का रोमांचक क्षण

NASA के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स  और बुच विलमोर  जो पिछले 9 महीनों से अंतरिक्ष में “फंसे” हुए थे, आखिरकार स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए धरती पर वापस आ गए हैं। उनकी लंबी अंतरिक्ष यात्रा ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा और लोगों को उनकी सेहत को लेकर चिंता होने लगी थी। अब, Crew-9 टीम सुरक्षित लौट आई है और NASA ने बुधवार को उनकी पहली झलक साझा की। बुधवार सुबह, जब अंतरिक्ष यान “फ्रीडम” (Freedom) फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में उतरा, तो एक विशाल रिकवरी जहाज ने उसे उठाया। इसके बाद, एस्ट्रोनॉट्स को स्पेसक्राफ्ट से बाहर निकाला गया और धीरे-धीरे चलने में सहायता दी गई। जब वे बाहर आए, तो सुनीता विलियम्स ने मुस्कान के साथ हाथ हिलाकर खुशी जताई। नासा ने लाइव स्ट्रीम के जरिए Crew-9 की धरती पर वापसी का वीडियो साझा किया। NASA ने बताया कि अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के बाद एस्ट्रोनॉट्स को शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। NASA अधिकारी स्टीव स्टिच ने कहा कि जब कोई एस्ट्रोनॉट माइक्रोग्रैविटी (शून्य गुरुत्वाकर्षण) से धरती के गुरुत्वाकर्षण में वापस आता है, तो शरीर के अंग खासकर “इंटरनल ईयर” और “वेस्टिब्युलर सिस्टम” गड़बड़ा जाते हैं। इससे चक्कर आना, संतुलन बिगड़ना और खड़े होने में परेशानी होना जैसी समस्याएं होती हैं।

स्टिच ने बताया कि जब एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में होते हैं, तो उनके मसल्स (मांसपेशियां) और हार्ट (हृदय) ज्यादा मेहनत नहीं करते, इसलिए वापस आने के बाद उन्हें फिर से ताकत जुटानी पड़ती है। इसे “वेस्कुलर और कार्डियो रीकंडीशनिंग” कहा जाता है। ट्रंप 47 व्हाइट हाउस 47 के आधिकारिक रैपिड रिस्पांस अकाउंट ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “अंतरिक्ष में 286 दिनों के बाद, @Astro_Suni आखिरकार घर आ गया है। NASA ने क्रू -9 के पृथ्वी पर उतरने और ड्रैगन अंतरिक्ष यान से बाहर आने का लाइवस्ट्रीम किया। “हम पृथ्वी पर लौटने के बाद से #Crew9 पर अपना पहला नज़र डाल रहे हैं! रिकवरी टीमें अब चालक दल को ड्रैगन से बाहर निकालने में मदद करेंगी, जो लंबी अवधि के मिशन से लौटने के बाद सभी चालक दल के सदस्यों के लिए एक मानक प्रक्रिया है। सुनीता विलियम्स, बुच विलमोर, निक हेग और रूसी कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोर्बुनोव ने 19 मार्च को सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लैंडिंग की। यह लैंडिंग फ्लोरिडा के तट के पास तालाहासी में हुई। इस सफल मिशन के साथ, सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की 9 महीने लंबी अंतरिक्ष यात्रा समाप्त हो गई। NASA और SpaceX का यह Crew-9 मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए 9वां कमर्शियल क्रू रोटेशन मिशन था। इस दौरान, अंतरिक्ष यात्रियों ने महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग, टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेशन और स्टेशन की मरम्मत से जुड़े कार्य किए।

पीएम मोदी ने जताई खुशी, सुनीता विलियम्स को बताया ‘भारत की बेटी’

सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने एक भावनात्मक संदेश में लिखा, “हालांकि आप हमसे हजारों मील दूर थीं, लेकिन भारत के लोगों के दिलों में हमेशा करीब रहीं। आपकी सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए हम प्रार्थना कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “भारत आपकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हमारे लिए गर्व की बात होगी कि हम अपनी सबसे सम्मानित बेटियों में से एक का स्वागत करें।”

धरती पर लौटने के बाद एस्ट्रोनॉट्स को कैसी चुनौती मिलेगी?

NASA के वैज्ञानिकों के अनुसार, वापस लौटने के बाद एस्ट्रोनॉट्स को फिर से सामान्य जीवन में ढलने में कई हफ्तों का समय लग सकता है। वे मेडिकल चेकअप, फिजिकल थैरेपी और स्पेशल ट्रेनिंग के जरिए अपनी सामान्य फिटनेस वापस पाएंगे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours