पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए स्वदेशी जागरण मंच सात दिवसीय स्वदेशी मेले का करेगा आयोजन

स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए स्वदेशी जागरण मंच सात दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन करेगा। स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री ललित मोहन जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में स्वदेशी मेला 14 अक्टूबर 2022 से 22 अक्टूबर 2022 तक भाजपा कार्यालय मैदान 6 नंबर पुलिया रिंग रोड़ देहरादून में आयोजित किया जाएगा। जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट संयुक्त रूप से करेंगे। स्वदेशी मेले का समापन कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास द्वारा किया जायेगा।

प्रत्येक दिन स्वदेशी मेले के कार्यक्रम में सरकार के सम्मानित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। स्वदेशी मेले में स्वरोजगार उत्तराखंड की संस्कृति स्थानीय एवं पहाड़ी उत्पादकों के समान के स्टॉल लगाए जाएंगे तथा स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस श्रृंखला में स्वच्छता, नशा मुक्त, उत्तराखंड स्वरोजगार, योग, महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे मेले में मनोरंजन हेतु खेल खिलौनों की दुकानें एवं जादूगर का कार्यक्रम भी रखा जाएगा इसके अलावा झूले और मिकी माउस भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले में बच्चों के लिए मनोरंजक खेल के अलावा लोकसंस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का प्रतिदिन आयोजन होगा। उन्होंने चिंता जताई कि पर्वतीय क्षेत्र में स्वरोजगार का न होना पलायन को बढ़ावा दे रहा है। पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा तो स्थानीय लोग स्वरोजगार से जुड़ेंगे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours