रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग पर योगगुरु स्वामी रामदेव का बड़ा बयान आया है। स्वामी रामदेव ने युद्ध के लिए जिम्मेदार देशों पर निशाना साधा और कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। अपने हथियार बेचने के लिए अमेरिका जैसे देश पूरी दुनिया को युद्ध के लिए उकसाते हैं इसलिए ये तमाशा भी बंद होना चाहिए।
इसके साथ ही स्वामी रामदेव ने पाकिस्तान ने मची राजनीतिक उठापटक पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लोकतांत्रिक दृष्टि से एक बहुत ही अस्थिर देश है। अभी तक पाकिस्तान के शासकों ने वहां की जनता को लूटा है। इसलिए वो चाहते है कि वहां भी जल्द शांति कायम हो।



+ There are no comments
Add yours