स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को तीसरा ब्रॉन्ज मेडल जिताया। स्वप्निल कुसाले ने 50 माटर राइफल 3 पोजीशन में यह पदक अपने नाम किया। इस दौरान स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रचा। वह 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। फाइनल में उन्होंने 451.4 प्वाइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया।
चीन के लियु युकान ने 463.6 प्वाइंट के साथ गोल्ड जीता, जबकि युक्रेन के शूटर शेरी कुलिश ने 461.3 अंक के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, आज स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर पुरुष राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीता। उन्होंने ओलंपिक डेब्यू में पदक अपने नाम कर इतिहास रचा। वहीं, पहली बार ओलंपिक के किसी एक संस्करण में ही एक खेल में तीन मेडल भारत ने जीते हैं। स्वप्निल ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत को पेरिस में ऐतिहासिक जीत दिलाई।



+ There are no comments
Add yours