तनाव चरम पर, पहलगाम हमले के बाद भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान का मिसाइल परीक्षण का एलान

पहलगाम हमले के बाद भारत की तरफ से कड़े एक्शन लेने के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। भारत की तरफ से पहलगाम हमले के बाद लिए गए कड़े एक्शन के एक दिन के बाद ही पाकिस्तान ने मिसाइल टेस्ट करने का एलान किया है। पाकिस्तान के इस एलान के बाद इस परीक्षण पर भारतीय एजेंसियां बारीकी से नजर रख रही है। यह परीक्षण ऐसे समय में हो रहा है जब मंगलवार को आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हमला कर 26 नागरिकों की जान ले ली।

समाचार एजेंसी एएनआई रक्षा सूत्रों के हवाले से लिखा, “पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है। संबंधित भारतीय एजेंसियां ​​सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नज़र रख रही हैं।”

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours