देश-विदेश

सीतामढ़ी में बैंक कर्मी गोनू आनंद का शव संदिग्ध हालत में मिला, पुलिस मामले की जांच कर रही

बिहार:- सीतामढ़ी में एक बैंक कर्मी का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया है। मामला जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के बैरगनिया बाजार की है। जहां एक कमरे में उनका शव फंखे से लटका पाया गया। मृतक की पहचान जिले के पुपरी निवासी गोनू आनंद के रूप में की गई है, जो किराए के मकान में रह रहे थे। घटना की सूचना के बाद स्थानीय बैरगनिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
इधर, मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। सूचना के बाद परिजन घटना स्थल के लिए निकल चुके है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गोनू स्टेट बैंक बैरगनिया में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। प्रतिदिन दिन की तरह वह बैंक से अपने डेरा लौट थे। इसके बाद गुरुवार दोपहर में उनका शव बरामद किया गया है। सुबह 11 बजे तक गेट नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ, जिसके बाद देखा गया तो पता चला कि उसकी शव फंखे से लटका हुआ है।
फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज रही है। वहीं, परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है। वैसे परिजन अभी आ रहे हैं। उनसे बात करने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, अगल-बगल में पूछताछ चल रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago