सोमेश्वर–अल्मोड़ा मोटरमार्ग में अनियंत्रित होकर कार गिरी खाई में

सोमेश्वर-अल्मोड़ा मोटरमार्ग में आल्टो कार नदी के पास खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीते देर रात आल्टो कार संख्या यूके 04 – 0688 सोमेश्वर से अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। भगतोला के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे नदी के किनारे खाई में जा गिरा। मंगलवार की सुबह आस-पास के लोगों ने वाहन को नदी किनारे गिरा देखा। इस दौरान लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को वाहन के पास घायल हालत में एक व्यक्ति मिला। उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान बागेश्वर जिले के गरुड़ निवासी सुरेश जोशी पुत्र परमानंद जोशी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्वजनों को सूचना दे दी। वहीं दुर्घटना के कारण की जानकारी लेने में जुट गई। वहीं शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours