उत्तराखण्ड

दिल्ली नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री ने किया शानदार प्रचार

दिल्ली:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय जानता से संवाद भी किया।

दिल्ली नगर निगम चुनाव

दिल्ली नगर निगम चुनाव में वार्ड नं. 181, मोलरबन्द में भाजपा प्रत्याशी गगन कसाना के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता में जो उत्साह दिख रहा है मुझे पूर्ण विश्वास हो गया है कि 4 तारीख को यहाँ के लोग एक तरफ़ा मतदान करके भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम का चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, इसका संदेश देश-दुनिया में जाने वाला है। उत्तराखण्ड गठन के बाद 4 चुनाव हुए, हर बार सरकार बदल जाती थी लेकिन भाजपा ने इस मिथक को तोड़कर दिखाया। उन्होंने कहा कि AAP ने बड़े जोर-शोर से उत्तराखण्ड में चुनाव प्रचार किया लेकिन उत्तराखंड से आप पार्टी, हाफ या पौना नहीं हुई बल्कि पूरी तरह साफ हो गई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह समय हमारी संस्कृति के उत्थान का समय है, उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में हमारी हमने धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कठोर कानून बना दिया है। अब कोई भी आसानी से धर्म परिवर्तन नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कड़े नियम बना दिये हैं।हुए कहा कि पहले देश मे एक वर्ग विशेष के लिए योजना बनती थी पर आज ऐसा नहीं होता। अब सबका साथ सबका विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हमने समान नागरिक सहिंता लागू करने के लिए कमेटी बना दी है। देवभूमि में अब हमने सख्त कानून बना दिया है।

जनता को संबोधित करते हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लगभग हर परिवार से लोग भारतीय सेना एवं सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन जवानों के परिजन यह जानते हैं क्या वर्ष 2014 से पहले सेना कैसे काम करती थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना मनोबल के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज सीमा पार से कोई गोली आती है तो उसका जवाब गोलों से दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लोगों ने स्मार्ट स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक जैसे बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन आज दिल्ली में शिक्षा घोटाला, शराब घोटाला सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ और सिर्फ आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार को सबक सिखाने या यही सही समय है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

फतेहपुर में दो मालगाड़ियों की टक्कर, भीषण दुर्घटना में चालक को आई चोटें

फतेहपुर जिले में खागा कस्बे के पास पांभीपुर इलाके में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की…

52 mins ago

देहरादून के दो जोड़ों ने संग रहने के लिए UCC पोर्टल पर किया आवेदन, जानें पूरी खबर

एक ही छत के नीचे रहने के लिए विवाह के सात फेरों का बंधन अब…

2 hours ago

अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव, इन जिलों में होगी हल्की बारिश

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र…

2 hours ago

CM नीतीश के दौरे से पहले थाने के पास बड़ी चोरी, पांच दुकानों से उड़ाई लाखों की संपत्ति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से पहले ही शेखपुरा जिले में अपराधियों का दुस्साहस…

20 hours ago

गाजियाबाद में सेंट मैरी स्कूल को बम धमकी, प्रशासन ने स्कूल बिल्डिंग को तुरंत खाली कराया

गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना…

21 hours ago

बिना नोटिस के बर्खास्त हुए 346 बिजलीकर्मी, गन्ना दफ्तर में हुआ जोरदार प्रदर्शन

अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस और अखिल भारतीय विद्युत कर्मचारी संघ के बैनर तले बिजली…

22 hours ago