मुख्य सचिव ने कहा मैदानी क्षेत्रों में मंडुवा, झंगोरा आदि के प्रचार- प्रसार के लिए बाजार की आवश्यकता

देहरादून:  मोटे अनाजों को बढ़ावा दिए जाने को लेकर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बीते दिन सचिवालय में बैठक करते हुए कहा कि सभी जनपदों में मिलेट्स के उत्पादन और बाजार उपलब्ध कराए जाने हेतु अच्छे रेस्टोरेंट में इनसे बने पकवानों के लिए कॉर्नर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मैदानी क्षेत्रों में मंडुवा, झंगोरा आदि के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इनके लिए बाजार उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सचिव बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours