उत्तर प्रदेश

तीन स्पेशल टीम पकडऩे के लिए लगी दुकानों पर भी अलग तरीके से की जा रही जांच

सिद्धार्थनगर:-  अवैध तरीक से शहर से सटे महनगा में अंग्रेजी शराब की फैक्टरी संचालित करने के मामले में पुलिस को नये इनपुट मिल रहे हैं। जेल भेजे गए दो आरोपियों ने दो लोगों का नाम उगला था। जिनकी तलाश में पुलिस की तीन अलग- अलग टीमें महराजगंज और जिले अलग- अलग ठिकानों पर छापा मार रही। दोनों के नंबर तो मिले हैं, लेकिन गिरोह के दो सदस्यों के पकड़े के जाने के बाद दोनों ने मोबाइल बंद कर रखा है। वहीं, पकड़े गए दोनों आरोपियों के मोबाइल से जांच टीम को अहम जानकारी मिल रही है। सूत्रों की माने तो दोनों के पकड़े जाने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा। दुकानदार से लेकर सप्लाई करने वाले कई लोग कार्रवाई की जद में आएंगे। इसमें शराब के ठेके पर भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

नगर से सटे महनगा में एक घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बनाने और बिक्री करने के धंधे का सदर पुलिस और एसओजी की टीम ने भांडाफोड़ करते हुए पांच दिन पहले दो आरोपियों को दबोचा था। इनके कब्जे से हूबहू कई ब्रांड की अंगे्रजी शराब और अधिर्निमित जिसे पैक किया जाना था, ५०० लीटर शराब पकड़ा था। केस दर्ज करके पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। लेकिन पूछताछ में इन्होंने दो लोगों को नाम उगला, जिसमें महराजगंज के शख्स को शराब बनाने के पूरे सामान और शीशी, ढक्कन और रैपर आपूर्ति करने वाला बताया था। जबकि जिले के एक दुकानदार को बताया था जो माल खपाता था। इससे अधिक कुछ नहीं बताए थे। लेकिन जांच में जुटी पुलिस को कुछ कागजात मिले हैं। जिसकी गहनता से जांच कर रही है। इसके जरिए पुलिस आगे बढ़ रही है। वहीं, पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल की जांच और उससे हुए कॉल की कुंडली को खंगाल रही है कि किससे बात हुई है और कहां रहता है क्या करता है। वहीं, गिरोह से जुड़े दो लोगों को नाम सामने आया है, उनकी धरपकड़ लिए तीन टीमें लगे हैं। जो लगातार दबिश दे रही हैं,अगर मोबाइल बंद न होता तो शायद पुलिस की गिरफ्त में होते। सूत्रों की माने तो मोबाइल के कॉल और आरोपियों के पकड़े जाने के बाद रैकेट बड़ा हो जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago