बहराइच में देर रात सरयू नदी में नाव पलटने से तीन ममेरे भाइयों की डूबकर मौत

यूपी के बहराइच में बुधवार की रात सरयू नदी में नाव पलटने से तीन ममेरे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उनके बरामद हुए। घटना से घर में कोहराम मच गया। वह भाभी की मौत के बाद दसवां संस्कार में आए थे।  घटना कैसरगंज थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र के ही निम्दीपुर ग्राम पंचायत के मजरा ठाकुर पुरवा निवासी अजय (28) पुत्र महादेव की पत्नी की 11 दिन पूर्व मौत हो गई थी। बुधवार को उसका दसवां संस्कार था। इसमें शामिल होने अजय के रिश्तेदार गोपी निषाद (19) पुत्र स्व बड़कऊ व अंकुश निषाद (16) पुत्र दीपू निवासी गढ़ हैदर कैनाल, राजाजीपुरम, लखनऊ आए थे।

रात करीब 8.30 बजे भोजन के बाद अजय के साथ गोपी व अंकुश गांव के बगल से बह रही सरयू नदी में नाव की सैर करने चले गए। देर रात तक वापस न आने पर परिजन और ग्रामीण तलाश में जुटे। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। रात में ही परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। लेकिन, अंधेरा होने के चलते सफलता नहीं मिली।

गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों को गोपी का शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर उतराता मिला। वहां से कुछ दूर आगे नाव और पतवार भी नदी से बरामद हुई है। शव मिलने के बाद सभी के डूबने की आशंका पर पुलिस ने गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की। सुबह 11 अजय व अंकुश का भी शव कुछ दूरी पर झाड़ियों में फंसा हुआ बरामद हुआ। तीन ममेरे भाइयों की मौत से घर में कोहराम मच गया।  एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर तहसीदार गए हैं। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाव और तीनों शव बरामद कर लिए हैं। पीएसी बल को भी भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours