देहरादून में आज नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, इस दौरान निगम की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते अतिक्रमणकारियों की एक न चली और निगम की टीम ने भी सड़क किनारे अतिक्रमण को तो हटाया ही साथ ही फुटपाथ को भी खाली कराया गया इसके अलावा कुछ दुकानदारों के चालान भी किये गए। राजधानी देहरादून के फुटपाथ जोकि राहगीरों के चलने के लिए बनाए गए थे।
लेकिन इन फूटपाथ पर लोगों ने अतिक्रमण किया है जिसकी सूचना के बार निगम प्रशासन को दी गयी,हालांकि निगम की ओर से कई बार इन फुटपाथ को खाली कराया गया लेकिन अतिक्रमणकारियो ने पुनः इनपर कब्जा कर लिया। नगर निगम के कर निरीक्षक नेपाल सिंह ने बताया कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। आज तहसील चौक से प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक,पटेलनगर से आईएसबीटी तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया और कई ट्रक समान जब्त किया गया इस दौरान अतिक्रमणकारियों से 66 हजार अर्थदण्ड भी वसूला गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…