सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी मोड़ पर बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रहा मासूम अचानक सड़क पर आ गया। इसी दौरान बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने ट्रक रोककर चालक को पकड़ लिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना देने के बाद पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया।
ये है मामला
नेवारी मोड़ निवासी श्यामलाल गुप्ता का पुत्र अंकुश (04) बुधवार की सुबह घर में खेल रहा था। खेलते हुए वह अचानक घर से निकलकर सड़क पर चला गया। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे बेकाबू ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। ट्रक के पहिए के नीचे आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ट्रक रोककर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को भीड़ से बाहर निकाला। ग्रामीण ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों में सूचना देने के बाद भी पुलिस के देर से पहुंचने पर भी नाराजगी रही। जुगैल एसओ पुण्य प्रसून श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से वार्ता की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…