अधिवेशन को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के दफ्तर में आपस में भिड़े दो गुट

देहरादून:- उत्तराखंड क्रांतिदल के दफ्तर में सोमवार को बवाल हो गया। यहां दो गुट भिड़ गए और खूब हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक अधिवेशन को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के दफ्तर में दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट पहले से ही दफ्तर में मौजूद था। जबकि दूसरे गुट ने पार्टी के चाहरदीवारी से दफ्तर में प्रवेश किया। जिसके बाद वहां नारेबाजी शुरू हो गई।

आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यहां लोग गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में दूसरे गुट का अधिवेशन चल रहा था।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours