उत्तराखण्ड

जौलीग्रांट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो लोगों की घटनास्थल पर मौत

 डोईवाला:- देहरादून केडोईवाला कोतवाली के अंतर्गत जौलीग्रांट के पास हाईवे पर मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, घटना में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

गौर हो कि राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, कई लोग सड़क हादसे में जान गंवा चुके हैं। जिसके बाद पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करती दिखाई दे रही है. लेकिन इसके बाद भी हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। वहीं ताजा घटना देहरादून से लगते डोईवाला कोतवाली से सामने आई है, जहां अज्ञात वाहन ने दो लोगों को टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में कोटी भानियावाला निवासी 65 वर्षीय वीर सिंह बिष्ट पुत्र शिव सिंह और 65 वर्षीय गणपति पुत्र दलपति निवासी अठुरवाला की मौत हो गई।

गौर हो कि राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, कई लोग सड़क हादसे में जान गंवा चुके हैं। जिसके बाद पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करती दिखाई दे रही है। लेकिन इसके बाद भी हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। वहीं ताजा घटना देहरादून से लगते डोईवाला कोतवाली से सामने आई है, जहां अज्ञात वाहन ने दो लोगों को टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में कोटी भानियावाला निवासी 65 वर्षीय वीर सिंह बिष्ट पुत्र शिव सिंह और 65 वर्षीय गणपति पुत्र दलपति निवासी अठुरवाला की मौत हो गई।

पुलिस द्वारा दोनों शवों को डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं स्थानीय निवासी व पूर्व सभासद प्रदीप नेगी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को पुलिस जल्द पकड़कर कार्रवाई करें, उन्होंने कहा कि आजकल जिस तरीके से रोड एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ रही हैं। वह चिंता का सबब बने हैं। डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहा है, उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago