नेशनल हेराल्ड मामले पर उत्तराखण्ड कांग्रेस का राजभवन कूच

नेशनल हेराल्ड केस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन जारी है, वहीं आज उत्तराखंड में कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में इकट्ठा होकर राजभवन कूच किया, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, और कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए मोदी सरकार ईडी का सहारा ले रही है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया भाजपा नुपूर शर्मा का मामला दबाने के लिए कांग्रेसियों पर शिकंजा कस रही है, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पुलिस को दबाव बनाने के लिए भेजा गया, कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जनों के साथ अभद्रता किए जाने के साथ ही मातृशक्ति का भी अपमान किया गया है, उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार मातृ शक्ति का अपमान कर रही है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours