उत्तराखण्ड

उत्तराखंड ऋषिकेश में नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया, मुख्यमंत्री के ‘ड्रग फ्री देवभूमि 2025’ के लक्ष्य की दिशा में कठोर कार्रवाई

ऋषिकेश :- मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त निर्देशो के क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनाँक 27/06/2024 को मुखबिर की सूचना पर 01 नशा तस्कर को भल्ला फार्म श्यामपुर से एवेंजर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर यूके-14-एच-4404 पर 84 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिके में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त कोतवाली ऋषिकेश का गैंगस्टर है, जो पूर्व में भी मादक पदार्थों/ अवैध शराब की तस्करी में जेल जा चुका है, अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

नाम पता अभियुक्त-

1-मारकंडे जायसवाल पुत्र स्व० उमेश जायसवाल निवासी गली नंबर 02, न्यू त्रिवेणी कॉलोनी, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश

बरामदगी विवरण

1- 84 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये)
2- एवेंजर मोटर साइकिल नंबर : यूके-14-एच-4404 (तस्करी में प्रयुक्त)

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो गाड़ी चलाने का काम करता है तथा स्मैक पीने का आदी है। उक्त बरामद स्मैक को वह ऋषिकेश से डोईवाला में सप्लाई करने जा रहा था, पर पुलिस द्वारा उसे रास्ते मे ही गिरफ्तार कर लिया गया।

अपराधिक इतिहास :-

1-मु0अ0स0-103/19 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम, थाना कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
2-मु0अ0स0-240/19 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम, थाना कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
3-मु0अ0स0-257/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
4-मु0अ0स0-35/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
5-मु0अ0स0-481/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
6-मु0अ0स0-545/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
7-मु0अ0स0-604/21 धारा 401 आईपीसी, थाना कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
8-मु0अ0स0-605/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
9-मु0अ0स0-572/21 धारा 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
10-मु0अ0स0-8/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
11-मु0अ0स0-562/22 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
12-मु0अ0स0-732/22 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
13-मु0अ0स0-38/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
14-मु0अ0स0-73/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
15-मु0अ0स0-355/24 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून

पुलिस टीम :-
1- उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट
2- उ0नि0 पंकज कुमार, चौकी प्रभारी श्यामपुर
3- का0 दिनेश मेहर
4- का0 अभिषेक
5- का0 विकास
6- का0 तेज सिंह
7- का0 शीशपाल

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago