उत्तराखंड एसएसएससी ने अनुदेशक और तकनीकी विभागों की भर्ती का परिणाम घोषित, अभिलेख सत्यापन के बाद होगा अंतिम चयन

उत्तराखंड:- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अनुदेशक, विभिन्न विभागों में तकनीकी संवर्ग की भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। चुने गए अभ्यर्थियों का अब अभिलेख सत्यापन होगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी होगा। वहीं, आयोग ने परिवहन आरक्षी भर्ती का परिणाम भी जारी कर दिया है।

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह परीक्षा पिछले वर्ष 20 नवंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। इसके बाद आयोग ने उत्तर कुंजी जारी की थी। 45 अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे, जिनमें से 21 अभ्यर्थियों के पात्र होने के बावजूद परिणाम रोके गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम चयन परिणाम नहीं है। चुने गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन होगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। वहीं, परिवहन आरक्षी भर्ती का परिणाम भी जारी कर दिया है।

 

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours