उत्तराखंड राज्य विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने आयोजित किया 12वां वार्षिक अधिवेशन

नैनीताल में आज उत्तराखंड राज्य विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन कर्मचारी 12वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए। अधिवेशन में विधुत कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांग स्थानीय विधायक के माध्यम से सरकार के सम्मुख रखी।

इस दौरान कर्मचारियों ने कहा उन्हें एएसआई सुविधाएं प्रदान करने के ही संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने के साथ ही अकास्मिक निधन पर 10 लाख ₹ की आर्थिक सहायता देने के साथ ही उक्त व्यक्ति के परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए।

प्रदेश महामंत्री मनोज पंत ने कहा राज्य विधुत संविदा कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी लंबित मांगो के लेकर धरना प्रदर्शन करते आए है लेकिन उनकी सुध नही ली गई अब प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उन्हें काफी अपेक्षाए और उम्मीदें है कि वे उनकी मांगो का निराकरण अवश्य करेंगे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours