चार राज्यों में से उत्तराखंड को भी चिंतन शिविर के द्वितीय दिन साइबर इश्यू प्रस्तुतीकरण देने के लिए चुना

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित चिंतन शिविर के द्वितीय दिन चार राज्यों को साइबर इश्यू प्रस्तुतिकरण देने हेतु चुना गया। जिसमें उत्तराखण्ड राज्य भी शामिल था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व, मार्गदर्शन एंव दिशा-निर्देशन में उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए साइबर विषयों का प्रस्तुतीकरण समस्त राज्यों के समक्ष दिया।

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित चिंतन शिविर का द्वितीय दिन
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित चिंतन शिविर का द्वितीय दिन

उनके द्वारा वर्तमान में प्रचलित उत्तराखण्ड के ई-सुरक्षा के मॉडल को विस्तार से बताया गया। उनके द्वारा वर्ष 2021 के पावर बैंक घोटाले एवं वर्ष 2022 में फर्जी चाइनीज वेबसाइट के माध्यम से घोटालों में उत्तराखण्ड द्वारा पूरे देशभर में अभियोगों का अनावरण का विवरण प्रस्तुत किया गया।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours