भाजपा के पक्ष में मतदान, मुख्यमंत्री ने कहा – ‘जनता का साथ, जीत का वादा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “…सभी लोगों ने मतदान प्रक्रिया को पूरा कराने में सहयोग दिया है। मैं चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं…हम अच्छे अंतर से पांचों सीटें जीतेंगे…” उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा पांचों सीटें जीतेगी। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की नफरत की दुकान पर ताला लगने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में मतदाताओं और जनता का सहयोग पर धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मतदाताओं ने प्रधानमंत्री को जनसमर्थन दिया है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई। यहां शांतिपूर्ण मतदान रहा। सभी मतदाताओं और देवतुल्य जनता का मतदान के लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में उत्साह का वातावरण है। देश के लोग विकसित भारत के साथ चलना चाहते हैं। देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है। देवभूमि ने कांग्रेस गठबंधन की नफरत की दुकान पर ताला लगाने की शुरुआत कर दी है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours