उत्तराखंड में फिर से मौसम का बदलाव, 26-27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

उत्तराखंड:- उत्तराखंड में फरवरी के अंत में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तराखंड में रुक-रुक कर मौसम बदल रहा है। ठंडी हवाओं के बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 फरवरी को देहरादून समेत उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

27 फरवरी को बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ पूरे प्रदेश भर में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, 26 व 27 फरवरी को प्रदेश में बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में होने वाली बर्फबारी का सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। हालांकि 28 फरवरी से मौसम साफ रहेगा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours