अर्चना पूरन सिंह ने किया सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर, और बताया की जल्द शेखर सुमन के साथ एक नया शो लेकर आ रही हैं।
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में अर्चना पूरन सिंह हंसी के ठहाके लगाते नजर आती हैं. अर्चना पूरन सिंह फिलहाल किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अब वह कॉमेडियन और एक्टर शेखर सुमन संग एक शो लेकर आ रही हैं. उम्मीद है की दोनों का यह शो काफी जबरदस्त होने वाला है. साथ ही चर्चा ये भी होने लगी है कि क्या अर्चना कपिल शर्मा का शो छोड़ रही हैं.
अर्चना पूरन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि वह अकेली नहीं, बल्कि शेखर सुमन के साथ एक शो लेकर आ रही हैं. हालांकि, इसके अलावा उन्होंने अपने फैन्स को और कोई जानकारी नहीं दी है. फैन्स अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन का यह वीडियो देखकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं. हर कोई उनसे कॉमेंट सेक्शन में कॉमेंट कर सवाल कर रहा है कि आखिर कुछ और जानकारी तो दें, की वोह क्या लेके आ रहे है.
अर्चना पूरन सिंह के इस वायरल वीडियो पर अबतक 42 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।वीडियो शेयर करते हुए अर्चना पूरन सिंह ने कैप्शन में लिखा, “चलो तैयार हो जाओ. गेट, सेट गो. जल्द आ रहे हैं हम दोनों सोनी टीवी ऑफिशियल पर. हमें देखना मत भूलिएगा.



+ There are no comments
Add yours