राज्‍यभर में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित, बदरीनाथ धाम में भी बही योग की धारा

उत्तराखंड:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भगवान बदरीश के धाम बदरीनाथ धाम में योग की धारा बही। यहां आइटीबीपी के जवानों ने योग किया। इस दौरान धाम में दर्शन करने आए तीर्थयात्रियों ने भी योग किया।  आज पूरे देश के साथ उत्तराखंड भी योगमय हो  गया है। राज्‍यभर में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी देहरादून की ओर से परेड ग्राउंड में योग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा, राजपुर रोड विधायक खजानदास के साथ अधिकारी व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

पौड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रांसी स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने योग किया। देहरादून के परेड ग्राउंड में भाजपा की ओर से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न संगठन से जुड़े लोग व छात्र छात्राएं यहां पहुंचे। आचार्य विपिन जोशी ने योग के विभिन्न आसान व प्राणायाम करवाए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

केदारनाथ धाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यात्री, स्थानीय, व्यापारी व तीर्थ पुरोहित ने योग किया। रुड़की में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 526 सैनिक सैन्य अधिकारियों और उनके परिजनों ने प्रतिभाग किया।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours