श्रीनगर आतंकी हमले पर बॉलीवुड एकजुट, शाहरुख और सलमान ने भी जताया शोक और गुस्सा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कल मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने सैलानियों पर हमले किए। आतंकी अटैक में 26 सैलानियों की जान चली गई। इस घटना पर बॉलीवुड हस्तियों की प्रतिक्रिया आ रही है। तमाम सितारों ने दुख जताया है। आज बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान ने भी हमलों की निंदा की है।

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ‘पहलगाम में जो हुआ, उस कृत्य पर दुख और गुस्से को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। ऐसे समय में हम केवल भगवान की ओर मुड़ सकते हैं और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ न्याय मिले’। सलमान खान ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ‘कश्मीर, धरती का स्वर्ग कहा जा रहा है, नरक में बदलता जा रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। एक भी मासूम को मारना पूरी कायनात को मरने के बराबर है’।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours