उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रधानमंत्री मोदी के मुखबा दौरे की तैयारियों का निरीक्षण

हर्षिल:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखबा हर्षिल दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करने हर्षिल पहुंचे। पीएम मोदी आगामी 27 फ़रवरी को मुखबा में मां गंगा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यहां पर शीतकालीन पर्यटन के साथ भारत चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे लोगों और गंगोत्री यमुनोत्री धाम को वह बड़ी सौगात दे सकते हैं।

पीएम मोदी के दौरे से पहले निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी ने यहां मंदिर समिति के लोगों से मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुखबा में मां गंगा के दर्शन और विधिवत पूजा के बाद कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जहां भी गए। वहां श्रद्धालुओं और यात्रियों की संख्या बढ़ी है। केदारनाथ गए, माणा गए, वहां का विकास हुआ है।

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी उत्तराखंड के लिए शुभ हैं। इसलिए ज़ब वह मुखबा और हर्षिल आएंगे, तो इसकी पहचान को देश विदेश में अलग मुकाम मिलेगा। कहा कि पीएम के आने से शीतकालीन यात्रा को एक नया आयाम मिलेगा।

देवभूमी को खेलभूमि के रूप में पहचाना जाने लगा

सीएम ने कहा कि पीएम इन्वेस्टर समिट में साढ़े तीन लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए। देवभूमी को खेलभूमि के रूप में पहचाना जाने लगा है। सीएम से पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तैयारियों को परखने के लिए खुद मुखबा पहुंची थी।उन्होंने सचिवालय में भी पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारी भी तेजी से तैयारियों में लगे हैं। मुखबा में  स्थानीय उत्पादों, परंपरा से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही जाड़ समुदाय के लोगों से पीएम के स्वागत पर चर्चा की गई।

हर्षिल, मुखबा और बगोरी में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों को समय से पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए इन तीनों गांव में सड़क सहित पैदल मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, मुखबा में व्यू प्वाइंट और हेलिपैड को सड़क से जोड़ने के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago