मुख्यमंत्री धामी ने लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर उनके साथ मिलकर किया “हमारा लोकनायक” पुस्तक का विमोचन

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने “हमारा लोकनायक” पुस्तक का विमोचन भी किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नेगी जी ने प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को अपने गीतों एवं संगीत के माध्यम से देश व दुनिया तक पहुंचाने का कार्य  किया है। उनके गीत राज्य वासियों को अपनी परम्पराओं से जोड़ने में मददगार रहे हैं।

उन्होंने लोकनायक पुस्तक के प्रकाशन को शानदार प्रयास बताते हुये कहा कि ऐसे सदप्रयास हमारी भावी पीढी को राज्य की वीरता एवं साहस की विरासत से परिचित कराने में मददगार होगी। इस अवसर पर पुस्तक के सम्पादक गणेश खुगसाल गणी,  नन्द किशोर हटवाल,  विश्वजीत नेगी,  देवेश जोशी, मती बीना बेंजवाल,  दिनेश शास्त्री,  विपिन बलूनी,  ओ.पी बेंजवाल के साथ ही बड़ी संख्या में संस्कृति व सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग उपस्थित थे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours