भगवान  श्री बदरीविशाल के दर्शन  करने पहुंचे प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने शनिवार देर शाम भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से उनका स्वागत किया गया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद व तुलसी माला भेंट की। अभिनेता ने शनिवार को बदरीनाथ में ही प्रवास किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत दयानंद आश्रम ऋषिकेश से शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा भगवान बदरीविशाल की पूजा के बाद सायंकालीन पूजा-स्वर्ण आरती में भी शामिल हुए। मंदिर के दर्शन के पश्चात रजनीकांत बदरीनाथ  धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मिले।  फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि बदरीनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत हैं और भगवान से जनकल्याण व देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित थाना प्रभारी केसी भट्ट, नोडल अधिकारी विवेक थपलियाल, प्रबंधक अजय सती विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours