उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्यान विभाग के चर्चित और विवादित निदेशक हरमिंदर बवेजा निलंबित

देहरादून:- उद्यान विभाग के चर्चित और विवादित निदेशक हरमिंदर बवेजा को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत दिए हैं कि भ्रष्टाचारियों के लिए सिस्टम में ‘इफ-बट’ की कोई गुंजाइश नहीं कई आरोप लगे हैं।  बवेजा को मंत्री गणेश जोशी का करीबी माना जाता है। बता दें कि पूर्व में भी बवेजा पर कार्रवाई की बात हुई लेकिन हर बार बच निकले।  गौरतलब है कि उद्यान विभाग के निदेशक बवेजा पर कई आरोप लगे हैं। उद्यान विभाग की तमाम योजनाओं को लेकर उन पर सवाल खड़े होते रहे हैं। सूत्रों की मानें तो उद्यान निदेशक के खिलाफ विभिन्न स्रोतों से मिल रही शिकायतों के आधार पर यह एक्शन लिया गया है। बताया गया कि बवेजा की शासन स्तर पर भी जांच चल रही थी लेकिन यह ठंडे बस्ते में पड़ी थी। अब मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए बवेजा को निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जबरदस्त मुहिम छेड़ी हुई है। अभी कुछ दिन पहले ही आईएएस रामविलास यादव को जेल भेजकर उन्होंने साफ और सख्त संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी कार्मिक को बख्शा नहीं जाएगा। अब बवेजा के खिलाफ कठोर एक्शन लेकर धामी ने जता दिया है कि भ्रष्टाचारियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है।  मुख्यमंत्री धामी की पहल पर प्रदेश में 1064 नंबर जारी किया गया है। इस मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नंबर गुप्त रखा जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी गई है। सभी विभागों में भी 1064 के बोर्ड लगा दिए गए हैं।

सीएम पुष्कर धामी ने साफ किया की विभागों में कमीशन मांगने वालों, जनहित के कार्यों में रिश्वत मांगने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीधी कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी छोटा हो या कोई बड़ा अफसर, किसी को भी भ्रष्टाचार की छूट नहीं दी जाएगी। सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से काम करना होगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago