उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मिशन अमृत सरोवर को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में मिशन अमृत सरोवर को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मिशन अमृत सरोवर प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इससे प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनरुद्धार के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में 70% वन क्षेत्र होने के कारण वन विभाग इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। साथ ही ग्राम्य विकास विभाग द्वारा भी इस दिशा में अच्छा कार्य किया जा रहा है, जिसे लगातार जारी रखा जाए। इनके आसपास ईको पार्क आदि विकसित कर रोजगार सृजन पर फोकस किया जाए।

सचिव राधिका झा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कुल 1283 अमृत सरोवर बनाये जा चुके हैं। जिसमें ग्राम्य विकास विभाग ने 1071 एवं वन विभाग ने 212 अमृत सरोवरों का निर्माण किया है। ग्राम्य विकास द्वारा 31 मार्च, 2024 तक 97 और अमृत सरोवरों का निर्माण कर पूरा हो जाएगा। सचिव ने बताया कि 467 अन्य स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है। इन चिन्हित स्थानों में से 300 स्थानों पर अगले वित्तीय वर्ष में अमृत सरोवरों का निर्माण कर लिया जाएगा। वर्तमान में 340 अमृत सरोवरों में मत्स्य पालन चल रहा है, 109 सरोवरों को पर्यटन गतिविधियों के लिए चिन्हित किया गया है।
इस अवसर पर एपीसीसीएफ रंजन कुमार मिश्रा, अपर सचिव आनन्द स्वरूप एवं विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

AddThis Website Tools
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

मऊ में शराब माफियाओं पर नकेल: कोपागंज पुलिस और SOG ने दबोचे 3 तस्कर, लाखों की अवैध शराब जब्त

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम…

13 hours ago

CM रेखा गुप्ता ने कसी नकेल: प्रोजेक्ट्स में देरी पर सचिवों को फटकार, तय समय पर काम पूरा करने का निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रदेश में चल रही विभिन्न परियोजनाओं में आ रही अड़चनों को दूर…

13 hours ago

स्मार्ट देहरादून की ओर एक कदम और: शहर को मिलेगा डेढ़ किलोमीटर लंबा नया फ्लाईओवर, यात्रा होगी आसान

शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए सरकार ने चंचल डेयरी से आराघर…

14 hours ago

भागलपुर में सनसनीखेज वारदात: फूल तोड़ने गई नाबालिग से दुष्कर्म, रिश्ते के चाचा पर लगा आरोप, अरेस्ट

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित गोसाईंदासपुर में 11 साल की एक मासूम बच्ची…

15 hours ago

भीषण सड़क हादसा: देवघर में दो वाहनों की टक्कर से 6 कांवड़ियों की मौत, 27 घायल, बचाव कार्य जारी

देवघर के मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया चौक के पास देवघर-हंसडीहा मार्ग पर मंगलवार सुबह एक…

16 hours ago