दिल्ली:- मुंडका इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मुंडका गांव निवासी अमित लाकड़ा के रूप में हुई है। इस दौरान बदमाशों ने लगभग छह राउंड गोलियां चलाईं। मौके पर पहुंची पुलिस उसे घायलावस्था में पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक गैंगस्टर अंकेश लाकड़ा का रिश्तेदार बताया जा रहा है। उसकी हत्या से दिल्ली में गैंगवार की संभावना बढ़ गई है।
शनिवार शाम को पुलिस को मुंडका मेट्रो स्टेशन के कालेवा रेस्टोरेंट के पास युवक को गोली मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सड़क पर घायल पड़े युवक को पास के अस्पताल में लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की शिनाख्त अमित लाकड़ा के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक से आए दो युवकों ने अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं। उसे काफी नजदीक से गोली मारी गई है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर छानबीन की। पुलिस को मौके से छह खोखे मिले हैं।
पुलिस ने बताया कि अमित पर नांगलोई थाने में लूटपाट का मामला दर्ज था। हाल ही में वह तिहाड़ जेल से बाहर आया था। पुलिस मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर अमित के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…