जिगोलो बनाने का लालच आपको कर सकता है कंगाल, ठगों से रहे सावधान

देहरादून;-  जिगोलो की नौकरी दिलाने की लालच वाले कॉल से सावधान रहिएगा। कुछ ठगों ने जिगोलो बनाने का लालच देकर रैकेट चलाया हुआ है। इसके लिए शहर के अनेक स्थानों पर जगह-जगह पोस्टर लगाए हुए हैं। एसओजी इस मामले में जांच में जुट गई है। शहर में इन दिनों जिगोलो सर्विस के नाम पर कमाई का झांसा दिया जा रहा है। इसके लिए शहर में कई जगहों पर पोस्टर चिपकाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह ठगों का एक नया पैंतरा हो सकता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन को पैसों की मांग भी की जा रही है।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यह पोस्टर चिपकाए गए हैं। पोस्टर पर प्रतिदिन पांच से 10 हजार रुपये कमाई की बात लिखी है। पोस्टरों पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है। पुलिस ने जब इस मामले की जांच करवाई तो पता चला कि इन नंबरों पर संपर्क करने पर दो हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के लिए मांगे जा रहे हैं। इसके लिए एक क्यूआर कोड भी फोन करने वाले के मोबाइल पर भेजा जा रहा है।

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि अब तक किसी के साथ इस तरह की ठगी का मामला सामने नहीं आया है। प्राथमिक जांच में यह ठगी का प्रयास है। इस संबंध में एसओजी प्रभारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसमें मोबाइल नंबरों से लेकर यूपीआई क्यूआर कोड की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours