पाकिस्तान को IMF कर्ज मिलने पर गुल पनाग का तंज– ‘शानदार उपलब्धि’

बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग (Gul Panag) इस वक्त अपने एक पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मिले 1 बिलियन डॉलर के नए लोन पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है।

10 मई 2025 को एक पाकिस्तानी यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए गुल ने लिखा, “बधाई हो, एक और लोन मिल गया। सम्मान के साथ कहूंगी, हमें उस पैसे की जरूरत नहीं, आपको है। जानकारी के लिए बता दूं, भारत ने 1993 के बाद IMF से कोई वित्तीय मदद नहीं ली। 31 मई 2000 तक सभी लोन चुका दिए गए।” गुल ने अपने जवाब के साथ भारत सरकार की एक आधिकारिक लिंक भी साझा की, जो उनकी बात को पुख्ता करती है।

IMF ने पाकिस्तान को 7 बिलियन डॉलर के प्रोग्राम के तहत यह लोन मंजूर किया, जिसमें अब तक 2 बिलियन डॉलर दिए जा चुके हैं। भारत ने इस लोन की मंजूरी का विरोध किया था, क्योंकि पाकिस्तान का आतंकवाद को समर्थन देने का इतिहास रहा है। भारत ने IMF से कहा था कि ये फंड ‘सीमा पार आतंकवाद’ को बढ़ावा देने में इस्तेमाल हो सकते हैं। यह विवाद ऑपरेशन सिंदूर के बाद और गहरा गया, जिसमें भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले (26 लोगों की मौत) के जवाब में PoK और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले किए। इसके बाद पाकिस्तान ने तुर्की निर्मित ड्रोनों से भारत पर जवाबी हमले किए।

गुल पनाग, दोर और मनोरमा सिक्स फीट अंडर जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलती हैं। 2014 में उन्होंने आम आदमी पार्टी से चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव लड़ा था। उनके इस तंज को सोशल मीडिया पर खूब समर्थन मिला, और कई यूजर्स ने उनकी देशभक्ति की तारीफ की है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours