उत्तराखण्ड

तस्वीरों में देखें उत्तराखंड की जन्नत, बर्फबारी से ढकी पहाड़ियां और झमाझम बारिश

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली और ऊंचाई वालों इलाकों में बर्फबारी से पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली। झमाझम बारिश, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का खूबसूरत नजारा। बदले मौसम के मिजाज के चलते आज उत्तराखंड की पहाड़ियां जन्नत सी खूबसूरत नजर आ रही है। प्रदेश में आज सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो वहीं कुछ जगहों पर तेज बारिश है। मसूरी, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में खूब बर्फबारी हो रही है।

उत्तरकाशी हर्षिल घाटीऔर जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बर्फबारी जारी। वहीं गंगोत्री यमुनोत्री में भी बर्फबारी जारी है। निचले इलाकों में छाए घने बादल। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में बर्फबारी का भव्य दृश्य मन मोहित करने वाला है।

यमुनोत्री धाम सहित मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में भी बर्फबारी जारी है। सुबह 4 बजे से यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी तो निचले इलाकों बड़कोट तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही है। मां यमुना के शीतकालीन पुजारी शेखर उनियाल ने बताया कि सुबह से क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब होने की संभावना जताई गई थी। हालांकि मौसम विभाग ने 21 फरवरी से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की बात कही है।

बीते दो दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में करीब छह इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने आला अधिकारियों के साथ धाम जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। धाम में मौसम बदलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा चार मई से शुरू हो जाएगी। यात्रा तैयारियों को लेकर अभी तक प्रशासनिक टीम धाम नहीं पहुंची है। धाम में पेयजल, बिजली, सीवर, सड़क सहित विभिन्न यात्रा तैयारियों के कार्य होने हैं। मार्च माह में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू होंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

फर्जी डेंगू जांच रैकेट पर गिरी गाज: धनबाद में प्राइवेट अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस

बरसात के मौसम में डेंगू के मामलों में संभावित वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग…

26 minutes ago

आज पंजाब कैबिनेट की बैठक: लैंड पूलिंग पॉलिसी के भविष्य पर होगा फैसला, 11 मुद्दे अहम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बुधवार सुबह 10 बजे चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास…

52 minutes ago

पहाड़ों पर बारिश का तांडव: हिमाचल में 343 सड़कें ठप, 551 ट्रांसफार्मर खराब; अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश जारी है, जिससे…

2 hours ago

भीषण अग्निकांड: ऋषिकेश में ट्रक-ट्रोले की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो चालकों ने तोड़ा दम

ऋषिकेश में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आरटीओ ऑफिस के पास एक…

2 hours ago

अयोध्या को मिली ₹2451 करोड़ की सौगात, CM योगी के साथ बैठक के बाद हुआ निर्णय

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के उच्चीकरण और विस्तारीकरण के लिए 2451.85 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

मऊ में शराब माफियाओं पर नकेल: कोपागंज पुलिस और SOG ने दबोचे 3 तस्कर, लाखों की अवैध शराब जब्त

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम…

21 hours ago