बीते दिन बॉलीवुड के गलियारों से एक ऐसी खबर आई, जिससे पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। गैंगस्टर के गाने ‘या अली’ से फैंस के दिलों पर राज करने वाले सिंगर जुबिन गर्ग का शुक्रवार को स्कूबा डाइविंग करते हुए सिंगापुर में निधन हो गया। असम के मशहूर सिंगर वहां पर नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में 20 सितंबर को परफॉर्म करने वाले थे।
52 वर्षीय सिंगर जुबिन गर्ग के निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री पूरी तरह से टूट गई है। हाल ही में सिंगिंग की दुनिया के कई नामचीन गायकों ने जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुराने पलों को याद किया। जुबिन के निधन के बाद एक सिंगर को ये अफसोस है कि उन्होंने उन्हें फोन क्यों नहीं किया।



+ There are no comments
Add yours