बॉलीवुड मशहूर सिंगर कनिका कपूर सात फेरों में बंधी

43 साल की मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने  लंदन में बिजनेस मैन गौतम के साथ सात फेरे लिए और रस्मों को पूरा किया। शादी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बॉलीवुड की बेबी डॉल कनिका कपूर शादी की तस्वीरों में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। शादी से पहले मेहंदी संगीत और प्रीवेडिंग की फोटोस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जिसमें यह कपल नाचते हुए दिखाई दे रहे थे।

बेबी डॉल कनिका कपूर शादी की तस्वीरों में बेहद खूबसूरत दिखाई दी

कनिका कपूर ने अपने वेडिंग लुक के लिए पिंक ब्राइडल लहंगा पहना था जिसमें बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही थी। वहीं गौतम ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। इस शादी में कनिका और गौतम के परिवार के साथ केवल करीबी दोस्त ही शामिल हुए। सोशल मीडिया पर शादी की फोटोस वायरल होने के बाद फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इससे पहले ही कनिका कपूर ने महज 18 साल में शादी की थी। लेकिन कुछ ही सालों बाद साल 2012 में वो रिश्ता टूट गया। कनिका कपूर के तीन बच्चे हैं और तलाक के बाद तीनों बच्चे उनके साथ रहते हैं और उनकी जिम्मेदारी भी अकेले उठाती हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours