उत्तराखण्ड

हरिद्वार पुलिस अलर्ट! सीमा पर तनाव के बीच बलवा ड्रिल आयोजित, शांति व्यवस्था बनाए रखने का अभ्यास

आज प्रातः शुक्रवार परेड के दौरान एसएसपी हरिद्वार द्वारा जवानों की फिटनेस को परखने के बाद अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव को देखते हुए जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित कर राजकीय संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस लाइन रोशनाबाद मैदान में बलवा ड्रिल आयोजित की गई।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई एवं जिले के तमाम पुलिस ऑफिसर्स की मौजूदगी में आयोजित की गई बलवा ड्रिल में जनपद के सभी थानों, शाखाओं एवं कार्यालय के जवानों ने प्रतिभाग किया तथा एहतियातन व सुरक्षा के तहत क्रमवार तरीके से उठाए जाने वाले कदमों की प्रक्रिया को सीखा।

इस दौरान जवानों ने भीड़ को चेतावनी देने, टीयर गैस का सही तरीके से प्रयोग, मौसम के मुताबिक पानी के इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर करने सहित विभिन्न तरीके /प्रेक्टिकल के साथ अलग-अलग असलाओं से उनका अभ्यास करते हुए जो कमियां थी उसे दूर करवाई गई तथा जवानों को हर समय तैयार रहने हेतु ब्रीफ भी किया गया l

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago